बुधवार, 5 दिसंबर 2012

आलस्य पुराण

बिरेन्द्र कुमार सिंह 

आलस्य पुराण 

1. आलसी व्यक्ति बहस में माहिर होता है क्योंकि इसका ज्यादा वक़्त बहस एवं गप्पबाज़ी में ही गुजरता है।

2. इसका सामान्य ज्ञान बहुत अच्छा होता है, क्योंकि वह  रोज़ाना दो घंटे अख़बार का  हर पन्ना चाट जाता है। टी0 वी0, इंटरनेट, पत्र-पत्रिकाओं के ज़रिये इसे दुनिया, चाँद-सितारों, क्रिकेट, फुटबॉल,फिल्म सीरियल आदि की सम्पूर्ण जानकारी होती है। 

3. अपने किसी शौक के काम में यह तत्पर रहता है। फिल्म की सी0 डी0 लेने भरी
    दोपहरी में भी आलस नहीं करेगा, परन्तु बाज़ार से अन्य कोई सामान लाने
    को कहोगे तो वह बहाना बना देगा। 

4. चूंकि यह हर काम को टालना है, इस कारण कामों की फ़ेहरिस्त बेहद लम्बी
    हो जाती है।

5. झूठी, धोखेबाज़ी, बहानेबाज़ी, तिकरम का सहारा लेकर यह  क़ामयाबी हासिल
    करने का प्रयास करता है।

6. यह जादूगर भी होता है। भाग्य से कोई जायदाद या बड़ी राशि इसके पल्ले पड़
    जाय तो यह जादुई तरीके से उसे छू-मंतर कर देता है।

7. आरामतलबी होने के कारण एसी, कूलर, पंखे, अच्छे गद्दे, सोफे इनकी खास
    वस्तुएँ होती हैं।  

8. आलसी व्यक्ति में किसी काम का उत्साह देखने को नहीं मिलती।
    इसीलिए इनका दिमाग धीरे-धीरे सुन्न हो जाता है। नकारात्मक
    रुख की वज़ह से हर कार्य की आलोचना करना इनका धर्म बन जाता है।

9. आलसी व्यक्ति जो भी कार्य आरंभ करता है वह संसार का सबसे बुरा काम
    साबित होता है, क्योंकि संघर्ष इसकी आदत नहीं। इस कारण वह अवरोध
    की दीवार समझकर यह वापस मुड़ जाता है और दूसरे काम की तलाश शुरू
    कर देता है।

10.आलसी व्यक्ति अपने मित्र, परिवार,ऑफिस, समाज में हर जगह अलोकप्रिय
     होता है, क्योंकि अपने सभी काम को हल करवाना चाहता है, परन्तु प्रयास
     यही करता है कि दूसरे की कोई जिम्मेवारी  उस पर न आन पड़े। ऐसे अवसरों
     पर इसके समक्ष आर्थिक संकट, तबियत खराबी, अत्यधिक व्यस्तता जैसी
     बहानेबाज़ी उसका हथियार बन जाती है।

11. आलसी व्यक्ति असफलताओं के कारण हीन भावना से उबरने के लिए अच्छे
     जूते, कपड़ों, हेयर स्टाइल आदि स्वयं का व्यक्तित्व चमकाने का प्रयास
     करता है।

12.आलसी व्यक्ति को  कामयाब  व मेहनती लोग पसंद नहीं करते  हैं।
     इसलिए आलसी व्यक्ति उनसे ईर्ष्या करता है और उनकी आलोचना
     करता है।सफल लोगों में कमियां निकलकर संतुष्टि मिलती है।

13. आलसी व्यक्ति पर किसी की डांट, फटकार से भी कोई विशेष फर्क
      नहीं पड़ता है, क्योंकि आत्मसम्मान तो वह पहले ही खो चुका होता है।

14. आलसी व्यक्ति को भारी भरकम शरीर, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़,
      दिल की बीमारी आदि से विशेष लगाव होता है।      
     
         

1 टिप्पणी: